पंजाबराज्य

Haryana: तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana: तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़ , 15 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने का महान माध्यम होती हैं। ये यात्राएं हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपने संस्कारों से जोड़ती हैं। जब कोई श्रद्धालु तीर्थ स्थानों पर जाता है, तो वह केवल दर्शन करके नहीं लौटता, बल्कि अपने भीतर नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नई चेतना लेकर लौटता है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना’के तहत सिरसा से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन की रवानगी को लेकर सिरसा में आयोजित समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम पांडुरंग ने स्मृति चिह्न भी भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री नांदेड़ साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं में से पांच को रेल टिकट भी दिए। उन्होंने समारोह के बाद विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में 800 से अधिक तीर्थ यात्री हरियाणा के अलग अलग हिस्सों से जा रहे है। उन्होंने ट्रेन में बैठे श्रद्धालुओं और ट्रेन लेकर जाने वाले रेलवे के अधिकारियो से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने रवानगी के समय अरदास कार्यक्रम में भी शिरकत की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें सिरसा की ऐतिहासिक धरा से तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ के लिए श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन को रवाना करने का अवसर मिला है। यह यात्रा श्रद्धा, आस्था और गुरु साहिबान के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी गुरु साहिबान के पावन चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए और अरदास करी कि उनकी असीम कृपा सभी पर बनी रहे। मुख्यमंत्री ने सभी साध-संगत को इस मंगलमयी यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

उन्होंने कहा कि सिरसा का नाम सिख इतिहास में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ लिया जाता है। सिरसा दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़ा हुआ है। वर्ष 1706 में जब गुरु साहिब तलवंडी साबो से दक्षिण की ओर जा रहे थे, तब वे सिरसा में भी रुके थे। यहां स्थित गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब आज भी उस पवित्र प्रवास की याद दिलाता है। यही नहीं, यह पावन धरा गुरु साहिबान के पावन चरणों से अनेक बार पवित्र हुई है। दूसरी ओर, सचखंड श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ वह महान भूमि है, जहां दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ज्योति-जोत समाए थे। गुरु साहिब ने हमें सिखाया कि अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना ही सच्चा धर्म है और मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सिरसा से नांदेड़ तक चलने वाली यह विशेष ट्रेन भारत की उसी आध्यात्मिक धारा का प्रतीक बन रही है, जो उत्तर से दक्षिण तक पूरे देश को गुरु साहिबान की शिक्षाओं से जोड़ती है। तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने का महान माध्यम होती हैं। तीर्थों के इसी महत्व को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। सिख इतिहास और विरासत के संरक्षण के लिए भी केंद्र सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत श्री आनंदपुर साहिब, श्री फतेहगढ़ साहिब, श्री चमकौर साहिब, अमृतसर, खटकड़ कलां, कलानौर और पटियाला सहित विरासत सर्किट के विकास को मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ज्योतिसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया था। उन्होंने गुरु साहिब को समर्पित स्मारक सिक्के, डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। इससे पहले वर्ष 2019 में उन्होंने डेरा बाबा नानक से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उद्घाटन कर करोड़ों श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया।

इसी प्रकार, प्रधानमंत्री ने दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहीदी दिवस को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष 26 दिसंबर को पूरा देश श्रद्धा और गर्व के साथ वीर बाल दिवस मनाता है। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों को साहस, बलिदान और धर्म के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। अमृतसर से श्री नांदेड़ साहिब तक विशेष हवाई सेवा शुरू की गई, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।

हरियाणा के लिए रेलवे से अनुबंध किया, सोमनाथ मंदिर के लिए भी जाएगी ट्रेन

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना’ के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार ने रेलवे विभाग के साथ विशेष अनुबंध किया है। यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए खान-पान, सुरक्षा और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इससे पहले 28 मार्च को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम के लिए विशेष तीर्थ ट्रेन भेजी गई थी। आज श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ के लिए दूसरी विशेष ट्रेन रवाना की है। प्रदेश के 14 जिलों से लगभग 800 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। पहली ट्रेन 5 मई को कुरुक्षेत्र से गई थी। सोमनाथ मंदिर, गुजरात के लिए आगामी 8 जून को विशेष ट्रेन रवाना की जाए

Related Articles

Back to top button