Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

दिनदहाड़े चचेरे भाई को बस में मारी गोली, फरार आरोपी गिरफ्तार

दिनदहाड़े चचेरे भाई को बस में मारी गोली, फरार आरोपी गिरफ्तार
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को जमीन विवाद के चलते बस में सवार चचेरे भाई को गोली मारकर घायल करने के मामले में वांछित आरोपी को सेक्टर-148 मेट्रो के पास पुश्ता की ओर जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया।

अमर सैनी

नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को जमीन विवाद के चलते बस में सवार चचेरे भाई को गोली मारकर घायल करने के मामले में वांछित आरोपी को सेक्टर-148 मेट्रो के पास पुश्ता की ओर जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुंदर सिंह निवासी मंगरौली रोड जेवर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में गांव बटजेवारा थाना कंकरखेड़ा मेरठ में रहता है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

बुधवार को छपरौली निवासी जुगेंद्र कौर अपने बेटे हिम्मत सिंह के साथ जेवर से परी चौक जा रही प्राइवेट बस में सवार थीं। उनके देवर के बेटे सुंदर सिंह ने फ्लाईओवर के नीचे केपी-2 क्षेत्र में बस के अंदर हिम्मत सिंह के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद घायल हिम्मत सिंह को तुरंत कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। जुगेंद्र कौर का आरोप है कि सुंदर सिंह ने उसे जान से मारने की नीयत से यह वारदात की है। घटना के बाद आरोपी सुंदर सिंह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने जुगेंद्र कौर की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना के बाद फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़ित आपस में रिश्तेदार हैं। उनके बीच काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा है। यही विवाद घटना की मुख्य वजह है। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया है कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी ने मेरठ से अवैध रूप से पिस्तौल खरीदी थी। पुलिस आरोपी को हथियार सप्लाई करने वाले की भी तलाश कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें