Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Health: राष्ट्रीय सीपीआर दिवस पर जिम्स में 250 लोगों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

Noida Health: राष्ट्रीय सीपीआर दिवस पर जिम्स में 250 लोगों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सीपीआर दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स (गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में मंगलवार को आईएपी सीपीआर संजीवनी मास अवेयरनेस कैंपेन का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में 250 लोगों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) का प्रशिक्षण देकर आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की तकनीक सिखाई गई।

जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर (डॉ.) राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दनकौर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 100 शिक्षकों को कार्डियक अरेस्ट की पहचान करने, समय पर आपातकालीन सहायता बुलाने और मरीज को शुरुआती सीपीआर देने की प्रक्रिया सिखाई गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मैनिकिन (डमी) पर व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर तरीके से प्रतिक्रिया दे सकें।

इसके अलावा 100 एमबीबीएस छात्रों और 50 पैरामेडिकल कर्मियों को भी बेसिक लाइफ सपोर्ट और सीपीआर की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पीडियाट्रिक्स और एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया।

ब्रिगेडियर (डॉ.) राकेश गुप्ता ने कहा कि अचानक कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में यदि शुरुआती कुछ मिनटों के भीतर सही तरीके से सीपीआर दिया जाए तो मरीज की जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को भी इस तकनीक का प्रशिक्षण मिलना बेहद जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में किसी की जान बचाई जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें