उत्तर प्रदेश, नोएडा: एडमिरल स्वामीनाथन ने शहीदों को नमन किया

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नौ सेना के उप प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने बुधवार को सेक्टर-29 स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। फिर स्कूल के बच्चों से बातचीत करने के बाद शहीदों के परिजनों से भी बातचीत की। स्वामीनाथान विजय दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आए थे। उन्होंने कहा कि बंग्लादेश में अभी चिंता की स्थिति बनी हुई है। भारत सरकार के आदेश पर नौ सेना हर चुनौती से निपटने में सक्षम है। किसी भी मोर्चे पर दुश्मनों का शक्ति से जवाब देगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एआई तकनीक के इस्तेमाल से सेना की क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी से पूर्व सैनिकों की देश के पांच शहरों में परेड निकाली जाएगी। इसके साथ ही देश सेवा और सेना में आने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। स्मारक पर शहीद स्मारक संस्था के अध्यक्ष सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल जीएल बख्शी ने भी शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के अंत में शहीद स्मारक की झलक 2023-24 का विमोचन किया।

इन्होंने भी श्रद्धांजलि दी

कार्यक्रम में कृष्णा स्वामीनाथन की पत्नी और नौ सेना कल्याण और आरोग्य संघ (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) की उपाध्यक्ष लैला स्वामीनाथन ने भी श्रद्धांजलि दी। देश के पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत की बेटी ने भी पुष्प चक्र अर्पित किए। स्कूल के बच्चों ने गीतों से पूरा माहौल देश भक्तिपूर्ण बना दिया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, मेजर जनरल आनंद सक्सेना, एवीएम आर गुरुहरि, कमोडोर सौरभ ठाकुर ने भी पुष्प चक्र अर्पित किए। इस मौके पर सेवानिवृत कमोडोर नरेंद्र महाजन समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img