Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Punjab: पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व में बनने वाली डबल इंजन की सरकार वहां विकास को तेज गति से करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Punjab: पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व में बनने वाली डबल इंजन की सरकार वहां विकास को तेज गति से करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़ ,15 मई– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की ड्यूटी भ्रष्टाचार बढ़ाना नहीं होता, कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर तो वहां की जनता ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया था, लेकिन आज पंजाब में भ्रष्टाचार चरम पर है।पंजाब नशे की दलदल में फंसा है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की भोली भाली जनता को सब्जबाग दिखाकर धोखा देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री सिरसा में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब की जनता भोली जनता है, दिल्ली में मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जैसे पेरिस बनाने के सपने पंजाब की जनता को दिखाए थे। लेकिन जब पंजाब में एक टॉवर पर ईडी की रेड पड़ती है तो कैसे नोटो की बरसात हुई, यह घटना कथित ईमानदार सरकार की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह की फोटो लगाने का इन्हें अधिकार नहीं है, क्योंकि शहीद भगत सिंह ने आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिए अपनी कुर्बानी दी थी, लेकिन उनके सपनों का पंजाब बनने की बजाय यह भ्रष्टाचार, घोटालों का पंजाब बन चुका है। पंजाब में तहसील, थानों में बिना पैसे काम नहीं होता। वहां की जनता परेशान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व में बनने वाली डबल इंजन की सरकार वहां विकास को तेज गति से करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी। उन्होंने इस दौरान हरियाणा में लागू की गई योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को एमएसपी दिया जा रहा है, आयुष्मान, चिरायु योजना का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। इसके अलावा सोलर की स्कीम का फायदा भी प्रदेश की जनता को दिया जा रहा है। वहां सरकार बनने पर इन योजनाओं का फायदा वहां की जनता को भी मिलेगा।

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हरियाणा में भी इसे लागू किया गया है। इस सम्बन्ध में एसओपी जारी की गई है। खुद के फ्लीट में भी गाड़ियों की संख्या कम की है, साथ ही अधिकारियों को भी कहा है कि वर्चुअल तरीके से बैठक हो सकती है तो वो करें। इसके साथ ही पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने आमजन से यह आह्वान भी किया है कि गाड़ी की बजाय हो सके तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, जिससे बचत हो सके। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक संकट है, मिडल ईस्ट में जो हालत है उस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने कदम उठाए है, जनता को भी सहयोग देना चाहिए।

उन्होंने एक अन्य सवाल के संबंध में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री भजन लाल हमारे आदरणीय है, और हरियाणा के विकास को लेकर उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नीट परीक्षा में एक चिकित्सक की भूमिका संबंधित पूछे गए सवाल पर कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। सरकार मामले की तह तक जा रही है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और इस संबंध में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें