Greater Noida Storm: तूफान में गिरी मकान की दीवार, आइसक्रीम फैक्ट्री में काम कर रहे चार मजदूर घायल
Greater Noida Storm: तूफान में गिरी मकान की दीवार, आइसक्रीम फैक्ट्री में काम कर रहे चार मजदूर घायल
Greater Noida के Dankaur कस्बे में बुधवार रात आए तेज तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक मकान की तीसरी मंजिल की दीवार अचानक ढहकर नीचे स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री के शेड पर गिर गई। हादसे के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था, जिसके चलते वहां मौजूद चार मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए।
घायलों की पहचान विनोद, रानी, वशील और नसीर के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बाद में सभी घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना को लेकर कस्बा निवासी Amit Saini ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस मकान की दीवार गिरी, उसका निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा और धीमी गति से चल रहा था। आरोप है कि दीवार काफी कमजोर हो चुकी थी और इस संबंध में मकान मालिक को कई बार चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया।
Dankaur Police ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
:

