Noida: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार; चार चोरी की बाइक और दो चाकू बरामद

Noida: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार; चार चोरी की बाइक और दो चाकू बरामद

नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों और चोरी के नेटवर्क की जांच कर रही है।

एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि सेक्टर-123 में वाहन जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभिषेक पाल और प्रदीप पाल को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से अवैध चाकू मिले। पूछताछ में दोनों ने कई वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं और फिलहाल बहलोलपुर में रह रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पहले रेकी करते थे और लंबे समय तक खड़ी या लावारिस दिखने वाली बाइकों को चुराकर सुरक्षित स्थान पर छिपा देते थे। बाद में उन्हें कम कीमत पर बेचकर रुपये कमाते थे।

बरामद वाहनों में एक बाइक सेक्टर-24 क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि एक अपाचे मोटरसाइकिल वर्ष 2019 में दिल्ली से चोरी की गई थी। अन्य दो बाइकों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img