Noida: 80 से ज्यादा बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

Noida: 80 से ज्यादा बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अब तक 80 से अधिक बाइक चोरी कर चुके हैं और दिल्ली-एनसीआर में रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे।

एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सेक्टर-50 से बाइक चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से मंगलवार को सेक्टर-50 बिजलीघर के पास से बलिंदर और विवेक को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले ऐसे स्थानों की रेकी करते थे जहां बाइक लंबे समय तक खड़ी रहती थीं। मौका मिलते ही वाहन चोरी कर सुरक्षित स्थान पर छिपा देते और बाद में 8 से 15 हजार रुपये में राह चलते लोगों या अन्य खरीदारों को बेच देते थे। चोरी की बाइक बुलंदशहर, हापुड़, मथुरा समेत कई जिलों में खपाई जाती थीं।

पुलिस के अनुसार, चार बरामद बाइकों के मामले सेक्टर-20, सेक्टर-39, सेक्टर-49 और फेज-3 थानों में दर्ज हैं। अन्य वाहनों की पहचान की जा रही है। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img