उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां गांव खेड़ा निवासी किसान रिंकू पुत्र चंदकिरन (32) की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। वह खेत पर जा रहे थे, तभी पुलिया टूटी होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर रजवाहे में पलट गई। रिंकू ट्रॉली के नीचे दब गए।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गांव खेड़ा निवासी रिंकू (32) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का पालन-पोषण कृषि कार्य से करते थे। रविवार को रिंकू ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने खेत जा रहे थे, सिखेड़ा रजवाहे की पुलिया पार करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। पुलिया पर सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण ट्रैक्टर सीधा रजवाहे में जा गिरा। ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रॉली हटाकर रिंकू को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ये लगाया आरोप

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिवार का आरोप है कि पुलिया पर सुरक्षा दीवार न होने के कारण यह हादसा हुआ। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img