Heat Wave Alert: Safdarjung Hospital में हीट स्ट्रोक यूनिट सक्रिय, मरीजों के लिए खास इंतजाम

Heat Wave Alert: Safdarjung Hospital में हीट स्ट्रोक यूनिट सक्रिय, मरीजों के लिए खास इंतजाम

नई दिल्ली, 28 अप्रैल : राजधानी में बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए Safdarjung Hospital ने हीट से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पताल प्रशासन ने अपनी विशेष ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ को सक्रिय कर दिया है, जहां लू से प्रभावित मरीजों को तुरंत और प्रभावी इलाज दिया जाएगा।

यह यूनिट अस्पताल के न्यू इमरजेंसी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बनाई गई है, जहां कुल 7 बेड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 2 बेड ईआर-1 और 5 बेड ईआर-4 में रखे गए हैं। ट्रायेज सिस्टम के जरिए मरीज सीधे इस यूनिट तक पहुंच सकेंगे, जिससे इलाज में किसी तरह की देरी नहीं होगी।

हीट स्ट्रोक, हीट एक्सॉशन और डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर स्थितियों से निपटने के लिए मेडिसिन, इमरजेंसी मेडिसिन, एनेस्थीसिया और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। साथ ही दवाइयों, कूलिंग सिस्टम और इमरजेंसी उपकरणों की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक फिलहाल हीट से संबंधित मरीजों की संख्या सामने नहीं आई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार रखी गई हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, दोपहर की तेज धूप से बचें और अगर चक्कर, तेज बुखार या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल पहुंचें।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img