Child PGI Noida: Hormonal Disorders in Children Noida में बढ़ते मामले, थायराइड और डायबिटीज से विकास प्रभावित

Child PGI Noida: Hormonal Disorders in Children Noida में बढ़ते मामले, थायराइड और डायबिटीज से विकास प्रभावित
नोएडा : सेक्टर-30 स्थित Child PGI Noida के पीडियाट्रिक एंडोक्राइन क्लीनिक में वर्ष 2025 में बच्चों में हार्मोनल विकारों के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 10 वर्षों में यह सबसे अधिक मरीजों की संख्या बताई जा रही है, जिसमें थायराइड, कम लंबाई और डायबिटीज प्रमुख समस्याएं सामने आई हैं।
पीडियाट्रिक विभाग के प्राचार्य एवं क्लीनिक संचालक डॉ. भानु किरण भाखड़ी ने बताया कि आजकल बच्चों में हार्मोन संबंधी विकार तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कई मामलों में इन्हें या तो अभिभावक नजरअंदाज कर देते हैं या शुरुआती चरण में पहचान नहीं हो पाती, जिससे आगे चलकर विकास पर गंभीर असर पड़ता है।
साल 2025 में क्लीनिक में 800 से अधिक बच्चों ने परामर्श लिया, जिनमें सबसे अधिक मामले थायराइड से जुड़े पाए गए। इसके अलावा बच्चों में कम लंबाई, मोटापा, डायबिटीज और यौवनावस्था से संबंधित हार्मोनल समस्याएं भी लगातार सामने आ रही हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, बदलती जीवनशैली, गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी बच्चों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रही है। कई बच्चों में समय से पहले यौवनावस्था के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं, जिसके कारण अभिभावक परामर्श के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
डॉ. भानु किरण भाखड़ी ने बताया कि सही समय पर पहचान और उपचार से इन समस्याओं के दीर्घकालिक दुष्प्रभावों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की ग्रोथ और हार्मोन संतुलन पर नियमित ध्यान देना बेहद जरूरी है।
उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों में हार्मोन संबंधी विशिष्ट इलाज की सुविधा लखनऊ के बाद अब नोएडा में ही उपलब्ध है। यह क्लीनिक अप्रैल 2016 में शुरू हुआ था और तब से न केवल नोएडा बल्कि आसपास के राज्यों से भी मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह केंद्र बच्चों में हार्मोन विकारों के लिए एक महत्वपूर्ण इलाज केंद्र बनकर उभरा है, जहां समय-समय पर रेफरल केस भी जांच और पुष्टि के लिए आते रहते हैं।


