Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Expressway Diversion: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास निर्माण के चलते नया ट्रैफिक रूट लागू

Expressway Diversion: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास निर्माण के चलते नया ट्रैफिक रूट लागू

नोएडा : Noida-Greater Noida Expressway पर सेक्टर-108 के पास छोटे अंडरपास को मेजर अंडरपास में बदलने के लिए निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके चलते सर्विस रोड पर यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया है।

Noida Authority द्वारा यह निर्माण कार्य चैनेज 6.10 किमी सेक्टर-108 क्षेत्र में किया जा रहा है, जिसके कारण सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई रूटों में बदलाव किया गया है।

निर्देशों के अनुसार, नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर सेक्टर-82 कट से आगे 100 मीटर तक सर्विस रोड पर आवागमन बंद रहेगा। वहीं ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर सेक्टर-130 सुल्तानपुर कट से लेकर सेक्टर-128 तक सर्विस रोड बंद रहेगा।

डायवर्जन प्लान के तहत सेक्टर-127, 128, 129 और 132 की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर-108 अंडरपास से पहले बाएं टर्न लेकर एचएमईएल पेट्रोल पंप के पास बने सेंट्रल वर्ज कट से यू-टर्न लेना होगा। इसके बाद 45 मीटर डबल सर्विस रोड और जेपी फ्लाईओवर का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा।

इसी तरह सेक्टर-132, 128 और 129 की ओर से आने वाला ट्रैफिक सेक्टर-128 कट से चढ़कर बख्तावरपुर गोलचक्कर होते हुए 45 मीटर मार्ग और सेक्टर-127/126 कट से एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ सकेगा।

सेक्टर-82, 108, 110 और ग्राम गेझा की ओर से आने वाले वाहन जेपी फ्लाईओवर और डबल सर्विस रोड का उपयोग करते हुए वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करेंगे। वहीं सेक्टर-92 और 93 की ओर से आने वाले वाहन पंचशील अंडरपास का उपयोग कर सकेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक्सप्रेसवे पर मुख्य यातायात पहले की तरह सुचारू रहेगा, केवल सर्विस रोड पर अस्थायी डायवर्जन लागू किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे नए रूट प्लान का पालन करें और यात्रा में अतिरिक्त समय को ध्यान में रखें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें