Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : नालंदा में चंदा मांगने को लेकर विवाद, जाति पूछकर युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Bihar/Nalanda (मृत्युंजय) : नालंदा में एक बार फिर दबंगई और हिंसा की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्थावां थाना क्षेत्र के कोन गांव के पास चंदा वसूली को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने पहले जाति पूछी, फिर चंदे की रकम को लेकर विवाद के बाद लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

परिजनों के अनुसार चिंटू यादव अपने साथी सचिन कुमार के साथ फल लाने के लिए जहांगीरपुर से मसिदपुर जा रहा था। इसी दौरान कोन गांव के पास कुछ युवक बाबा चौहरमल मेला के आयोजन के लिए चंदा वसूल रहे थे। आरोप है कि युवकों ने चिंटू से एक हजार रुपये चंदा मांगा। जब उसने सहयोग राशि के रूप में 100 रुपये दिए तो आरोपी भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी।

मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जो परिजनों के अनुसार बेरहमी से की गई पिटाई की ओर इशारा करते हैं। परिजनों ने पुलिस पर मामले को सड़क दुर्घटना बताकर लीपापोती करने का भी आरोप लगाया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें