Noida Crime: नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो बरामद

Noida Crime: नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल से दिल्ली-एनसीआर में ‘गोल्डन मिमची’ क्वालिटी का गांजा सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 64 किलो अवैध गांजा और एक चोरी का ई-रिक्शा बरामद किया।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद और एडीसीपी शैल्यजा गोयल के मार्गदर्शन में थाना फेस-1 की टीम ने झुंडपुरा बोटगर इलाके में देर रात की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निताई सरकार उर्फ चपू सरकार के रूप में हुई। जांच में पता चला कि आरोपी पिछले आठ साल से छोटे पैकिंग में गांजा ट्रेन के कुलियों की मदद से दिल्ली लाता रहा है।

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2019 में भी आरोपी अपनी पत्नी के साथ 17 किलो गांजा सहित पकड़ा गया था। आरोपी के खिलाफ दिल्ली और एनसीआर के कई थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बरामद गांजा की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img