Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में साइबर ठगी का बड़ा मामला, फर्जी कंपनी में निवेश का झांसा देकर 39.60 लाख रुपये ठगे

Hapur : हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरा निवासी सरताज अजीज से साइबर ठगों ने एक कंपनी में निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर 39.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सरताज अजीज ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2024 में उनकी फोन पर मोहित नाम के किसी व्यक्ति से बात हुई थी। मोहित और उसके सहयोगियों ने मोबिक्रि नाम की फर्जी कंपनी में निवेश कर प्रत्येक माह में आठ से दस प्रतिशत अच्छे मुनाफे का उन्हें झांसा दिया। इतना ही नहीं मोहित ने कंपनी उसके दोस्त की बताकर उनके निवेश पर आगामी वर्ष 2030 तक उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया था। उसकी बातों पर विश्वास कर वर्ष 2024 में उन्होंने कंपनी में दस लाख रुपये निवेश कर दिए।

इसके बाद आरोपी ने उनके रुपये वापस करके भरोसा दिलाया और वर्ष 2025 में उनकी डिग्री पर ऋण कराया। इसके बाद उनसे कंपनी में 28 लाख रुपये का निवेश कराकर आरोपी ने अन्य चिकित्सकों को भी कंपनी से जोड़ दिया। कुछ दिनों बाद भुगतान सीधे कंपनी से न आकर अलग-अलग खातों से होने की उन्हें जानकारी हुई। शुरुआत में उन्हें केवल एक ही भुगतान किया गया। इसके बाद पिछले दस व 12 माह से उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया, जबकि आरोपी ने उनके निवेश पर उन्हें भरोसा दिलाया था। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें