उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी घायल

Hapur News : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। कोतवाली पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान हुई इस कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लूट के मामले में फरार चला रहा था। जिस पर इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 75 हजार रुपये नकद, एक अवैध असलहा, जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि सिखेड़ा बम्बा पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ नजर आया। पुलिस ने टीम ने उसे रुकने का इशारा किया गया तो आरोपी ने रुकने के बजाए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें टीम बाल-बाल बच गई गई। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और बदमाश घायल होकर गिर पड़ा।
सीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में घायल बदमाश ने अपनी पहचान अकरम पुत्र बाबू निवासी सेक्टर-11 थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद के रूप में बताई है। वह पिलखुवा कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 55/26 धारा 309(4), 317(3) बीएनएस में 64 लाख रुपये की लूट के मामले में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने कहा घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





