Delhi Crime: 50 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और नकदी बरामद

Delhi Crime: 50 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और नकदी बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना जाफराबाद और स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में हुई लगभग 50 लाख रुपये की चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की रकम में से ₹1,24,000, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक Yamaha MT-15 मोटरसाइकिल बरामद की है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शहीद नगर, साहिबाबाद निवासी सहिल उर्फ सोहैल और दिलशाद गार्डन निवासी अश्वनी के रूप में हुई है। यह मामला थाना जाफराबाद में धारा 305 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता सपना श्रीवास्तव ने आरोप लगाया था कि रात के समय अज्ञात चोरों ने उनके घर से 7 लाख रुपये नकद, करीब 40 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जाफराबाद और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुईं, जिसके आधार पर लगातार निगरानी और तकनीकी विश्लेषण से सहिल उर्फ सोहैल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सहिल ने चोरी की वारदात को कबूल करते हुए अपने साथी अश्वनी का नाम उजागर किया, जो पेशे से सुनार है।

अश्वनी ने चोरी का सामान खरीदने की बात स्वीकार की और उसके पास से चांदी की पायल, नकदी और चोरी की रकम से खरीदी गई Yamaha MT-15 मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में अश्वनी ने चोरी के सामान की बिक्री में एक अन्य सहयोगी का नाम भी बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस अब बाकी चोरी का माल बरामद करने और फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। इस खुलासे से जाफराबाद क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों पर पुलिस ने बड़ी रोकथाम की दिशा में कदम उठाया है।

>>>>>>>>>>
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img