Widow Pension Scheme Noida: विधवा पेंशन योजना से नोएडा की 16 हजार महिलाओं के चेहरे पर आई मुस्कान

Widow Pension Scheme Noida: विधवा पेंशन योजना से नोएडा की 16 हजार महिलाओं के चेहरे पर आई मुस्कान
नोएडा। पति के निधन के बाद कठिन दौर से गुजर रही महिलाओं के लिए महिला कल्याण विभाग की विधवा पेंशन योजना एक उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। जिले की 16,639 महिलाएं इस योजना से जुड़कर प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे अपने बैंक खातों में प्राप्त कर रही हैं। यह सहायता उनके रोजमर्रा के खर्चों में अहम भूमिका निभा रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रही है।
यह योजना 18 से 101 वर्ष तक की निराश्रित महिलाओं के लिए लागू है। अधिकारियों के अनुसार पेंशन राशि समय पर लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है। योजना का उद्देश्य पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने में मदद करना है।
गौतमबुद्ध नगर में पेंशन राशि एक हजार रुपये प्रतिमाह है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को विधवा पेंशन की जगह वृद्धा पेंशन योजना में शामिल किया जाता है, ताकि सहायता की निरंतरता बनी रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में 16 हजार से अधिक महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं और अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को जोड़ने का प्रयास जारी है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ



