Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

DND Flyway Repair: डीएनडी फ्लाईवे पर मरम्मत कार्य शुरू, यातायात पर पड़ा असर

DND Flyway Repair: डीएनडी फ्लाईवे पर मरम्मत कार्य शुरू, यातायात पर पड़ा असर

मरम्मत कार्य से यातायात हुआ प्रभावित
नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे की मरम्मत का काम सोमवार से शुरू हो गया है। सोमवार दोपहर से दिल्ली से नोएडा आने वाले मार्ग पर रिसरफेसिंग कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके चलते यातायात में रुकावट देखी गई। कई वाहनों को धीमी गति से गुजरना पड़ा, जिससे सफर में समय अधिक लगने लगा।

पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़क होगी नई जैसी
नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड ने बताया कि डीएनडी की सड़क को बेहतर बनाने के लिए दूसरे चरण में काम शुरू किया गया है। लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से मुख्य सड़क के साथ-साथ नोएडा और दिल्ली की ओर उतरने वाले लूप की मरम्मत भी की जाएगी। कुल मिलाकर आठ किलोमीटर लंबे हिस्से की रिसरफेसिंग की जाएगी, जिसमें नए सिरे से बिटुमिन बिछाया जाएगा।

दिसंबर अंत या जनवरी मध्य तक पूरा होगा काम
कंपनी अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य रात और दोपहर के समय किया जाएगा ताकि सुबह और शाम के व्यस्त यातायात को कम से कम प्रभावित किया जा सके। दिसंबर 2025 के अंत या जनवरी 2026 के मध्य तक सड़क पूरी तरह नई और सुगम हो जाएगी।

डीएनडी अब टोल फ्री, फोनरवा की जीत के बाद खत्म हुई वसूली
गौरतलब है कि बीते नौ वर्षों से डीएनडी पर टोल शुल्क नहीं लिया जा रहा है। नोएडा की आरडब्ल्यूए संस्था फोनरवा ने टोल वसूली के खिलाफ उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी थी। दोनों ही अदालतों में फोनरवा को जीत मिली, जिसके बाद डीएनडी को स्थायी रूप से टोल फ्री घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन से हो रही आय पर भी विवाद
वर्तमान में नोएडा टोल ब्रिज कंपनी विज्ञापन से आय अर्जित कर रही है, लेकिन इस पर भी विवाद जारी है। नोएडा प्राधिकरण ने दो महीने पहले अप्रैल 2018 से अप्रैल 2025 तक के विज्ञापन बकाये को लेकर 100 करोड़ 71 लाख रुपये का नोटिस कंपनी को भेजा था। अधिकारियों के अनुसार, कंपनी ने तय दरों से कम शुल्क का भुगतान किया था। इस पर कंपनी ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जहां से फिलहाल वसूली पर रोक लगी हुई है।

सड़क की खराब हालत से यात्रियों को हो रही थी परेशानी
लंबे समय से डीएनडी फ्लाईवे पर जगह-जगह सड़क टूटने की शिकायतें आ रही थीं। उखड़े हुए हिस्सों और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मत कार्य शुरू होने से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में नोएडा-दिल्ली के बीच आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें