Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की दिवाली होगी ज्यादा जगमग, योगी सरकार ने मानदेय-सुविधाएं बढ़ाकर दिया उपहारHapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर भीषण हादसा, एक की मौत, तीन घायल

Hapur News : राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शिवा ढाबे के पास गुरुवार सुबह तीन वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक शिवा ढाबे के पास एक कैंटर खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। बदायूं जिले के असौली गांव निवासी प्रेमपाल अपनी पिकअप में पुत्र प्रिंस के साथ दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ संभल जिले के रजपुरा क्षेत्र के न्यौरा गांव निवासी उर्मिला और सतपाल भी थे। शिवा ढाबे के पास पिकअप खराब खड़े कैंटर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही काठगोदाम डिपो की रोडवेज बस भी दोनों वाहनों से टकरा गई।

घायलों का हुआ इलाज

हादसे में प्रेमपाल, प्रिंस, उर्मिला और सतपाल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के कारण सभी को मेरठ रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान सतपाल की मृत्यु हो गई। अन्य घायलों की स्थिति गंभीर है।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू किया। नगर कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह के अनुसार अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच जारी है। पुलिस जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें