Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नोएडा-दिल्ली लिंक रोड का होगा चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी राहत

दिल्ली-नोएडा लिंक रोड समेत शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण होगा
दिल्ली-नोएडा लिंक रोड समेत शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण होगा

अमर सैनी

नोएडा। दिल्ली-नोएडा लिंक रोड समेत शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण होगा। वाहनों के ज्यादा दबाव वाली सड़कों का सर्वे पूरा करने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने इसका प्रस्ताव नोएडा प्राधिकरण को भेज दिया है। नोएडा प्राधिकरण प्रस्ताव को मौखिक रूप से सहमति दे चुका है। मतगणना के बाद इस प्रस्ताव पर कार्य शुरू होने के आसार हैं।
दरअसल, करीब पांच किमी लंबे नोएडा-दिल्ली रोड पर कई स्थानों पर बॉटलनेक की वजह से जाम लग जाता है। व्यस्त समय में लिंक रोड से जुड़ी अन्य सड़कों पर भी वाहनों का अधिक दबाव बढ़ जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर की विभिन्न सड़कों पर वाहनों के दबाव का अध्ययन कराया है। जिसके बाद नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर महामाया से चिल्ला के बीच, सेक्टर-62 से 71 के बीच समेत सेक्टर-108, 127 और 147 अंडरपास समेत अन्य सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव के मुताबिक महामाया फ्लाईओवर से चिल्ला बॉर्डर के बीच दोनों तरफ, डीएनडी से नोएडा लिंक रोड, दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी समेत फिल्म सिटी के पास जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसे दूर करने के लिए प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *