Atal Canteen Scheme: दिल्ली में मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए सस्ता पौष्टिक भोजन, 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन

Atal Canteen Scheme: दिल्ली में मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए सस्ता पौष्टिक भोजन, 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन
रिपोर्ट: रवि डालमिया
दिल्ली सरकार ने भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की शताब्दी वर्ष में “अटल कैंटीन योजना” का विस्तार किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। गीता कॉलोनी स्थित नर्सरी सफेदा झुग्गी बस्ती से कार्यक्रम का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से अन्य 24 कैंटीनों में किया गया।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में रोजाना 70 हजार लोग इन कैंटीनों में भोजन कर पाएंगे। उनका उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के अंत्योदय के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने इस योजना को लागू किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे मेहनतकश जनता के सम्मान के रूप में भी बताया।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए ₹5 में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना एक उत्कृष्ट कार्य है। उन्होंने कहा कि यह योजना दिल्ली के भीतर सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि “अटल कैंटीन” का उद्देश्य आमजन, मजदूर, रिक्शाचालक, विद्यार्थी और जरूरतमंद परिवारों को किफायती दरों पर स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। यह योजना अटल बिहारी वाजपेयी की जनकल्याणकारी सोच और अंत्योदय सिद्धांत से प्रेरित है।
शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बताया कि पहले 45 अटल कैंटीनों में 56 दिनों में लगभग 14 लाख 58 हजार लोगों ने भोजन किया। प्रति कैंटीन लगभग 31 हजार लोग प्रतिदिन भोजन कर रहे थे। अब 25 और कैंटीन जुड़ने से रोजाना लाखों लोग पौष्टिक भोजन प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल भोजन उपलब्ध कराने का स्थल नहीं है, बल्कि अंत्योदय के संदेश और आत्मिक संतोष का प्रतीक भी है।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई





