Mandir Marg Incident: दिल्ली में पुलिस PCR वैन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Mandir Marg Incident: दिल्ली में पुलिस PCR वैन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

राजधानी दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके में दिल्ली पुलिस की एक पीसीआर गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में लापरवाही बरतने वाले एएसआई और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि दोनों पुलिसकर्मियों का मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा ताकि आगे की जांच में कोई कमी न रहे। यह दुखद घटना इलाके में तेजी से चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

>>>>>>>>>>>>>
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img