Geater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दबंग युवक की पिस्तौल दिखाकर धमकाने की घटना, पुलिस ने लिया संज्ञान
रिपोर्ट: अमर सैनी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दबंग युवक द्वारा बीच रोड पर गाड़ी खड़ी कर पिस्तौल तानने का मामला सामने आया है। युवक ने खुलेआम दूसरे युवक को धमकाते हुए पिस्तौल दिखाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यह घटना सेंट्रल नोएडा के थाना विश्व क्षेत्र क्षेत्र के अंतर्गत हुई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
दबंग युवक द्वारा की गई इस हरकत को लेकर स्थानीय लोग भी दहशत में हैं, वहीं पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द उचित कदम उठाने की बात कर रही है। वीडियो में युवक का आक्रामक बर्ताव और हथियार का प्रदर्शन चिंता का विषय बन गया है। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान करने के बाद उस पर कार्रवाई की योजना बनाई है, ताकि ऐसे घटनाओं पर कड़ी रोक लगाई जा सके।


