Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : बिरयानी देने में देर होने पर युवक की पिटाई, देरी होने पर युवकों ने की अभद्रता, वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। जनपद गाजियाबाद के मसूरी निवासी नजर ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उनके भाई उमर के साथ गांव अठसैनी के चार युवकों ने मारपीट की।

क्या है मामला?

पीड़ित ने बताया कि उनका भाई उमर गांव के निकट मुस्लिम ढाबे पर बिरयानी के ठिये पर काम करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर गांव अठसैनी निवासी चार युवक कार से ढाबे पर पहुंचे और बिरयानी मांगी। पीड़ित का कहना है कि उसके भाई उमर से बिरयानी देने में कुछ देर हो गई, जिसे लेकर आरोपी भड़क गए और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई कर उनके भाई को घायल कर दिया।

वीडियो में कैद हुई घटना

हंगामा होने और वहां मौजूद लोगों को एकत्र होते देख कर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर कार में बैठकर वहां से भाग गए। घटना का वीडियो वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने आरोपियों को नामजर कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें