Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida School Threats: नोएडा में 12 से ज्यादा स्कूलों को बम धमकी, परीक्षा प्रभावित

Noida school bomb threat, CBSE exam disrupted

Noida School Threats: नोएडा में 12 से ज्यादा स्कूलों को बम धमकी, परीक्षा प्रभावित

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के 12 से अधिक स्कूलों को सीबीएसई परीक्षा के बीच बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल स्कूलों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया, जिससे छात्रों और अभिभावकों में डर और चिंता की स्थिति पैदा हो गई। कई स्कूलों को एहतियातन खाली करवा दिया गया और पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

मौके पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते तैनात किए गए, हर कोने की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा घेरे में रहने के बावजूद कुछ स्कूलों में परीक्षा जारी रही। अब तक पुलिस को किसी भी विस्फोटक सामग्री का सुराग नहीं मिला है। साइबर सेल सक्रिय होकर ईमेल आईडी और सर्वर लोकेशन की जांच कर रही है।

हालांकि पहले भी फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अभिभावक स्कूलों के बाहर बड़ी संख्या में जमा रहे और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। नोएडा पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी और धमकी देने वाले की तलाश तेज कर दी है। तकनीकी जांच में जुटी टीमें हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं।

परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। पुलिस ने अफवाहों से बचने और घबराने की जरूरत नहीं होने की अपील की। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि सभी स्कूलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है और जांच तेज गति से चल रही है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें