उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Accident: सेक्टर-62 में कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत, चालक हिरासत में

Noida Accident: सेक्टर-62 में कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत, चालक हिरासत में

नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-62 में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुलाम के रूप में हुई है, जो ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, गुलाम मूल रूप से सरस्वती विहार, खोड़ा का रहने वाला था और सोमवार को वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से ब्लिंकिट का सामान लेकर डिलीवरी के लिए निकला था। जैसे ही वह सेक्टर-62 के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक पीछे की ओर बैक करने लगी। उसी समय सामने से एक ऑटो आ रहा था। कार को बचाने की कोशिश में ऑटो असंतुलित होकर पलट गया।

इस पूरी घटना के दौरान गुलाम की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी हादसे की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद गुलाम सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर व गले में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद वह बुरी तरह लहूलुहान था और काफी खून बह गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे संभालने की कोशिश की गई, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। साथ ही हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर डिलीवरी कर्मियों की सड़क पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button