Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Bankipur By Election: जद(यू) मुख्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं से बांकीपुर उपचुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान

Bankipur By Election: जद(यू) मुख्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं से बांकीपुर उपचुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार को पटना स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यालय का निरीक्षण किया, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और पार्टी कार्यकर्ताओं को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पूरी ताकत से जुटने का निर्देश दिया। उनके आगमन पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश मुख्यालय में नीतीश कुमार ने कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, उनका अभिवादन स्वीकार किया और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय में चल रहे जनसुनवाई कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत बनाने तथा आम लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने की सलाह दी।

नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पूरी सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाए तथा एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठित होकर कार्य करे।

उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने और अनुशासित एवं सकारात्मक तरीके से चुनाव प्रचार करने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें