Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida Crime: बुजुर्ग महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला, CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida Crime: बुजुर्ग महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला, CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला किया गया। इस हमले में महिला की गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक वह फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वारदात 6 फरवरी की बताई जा रही है और घटना उपरालसी गांव की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथ में फावड़ा लेकर अचानक भीड़ में खड़ी बुजुर्ग महिला पर हमला कर देता है। आरोपी महिला पर एक के बाद एक कई वार करता है। जब महिला जमीन पर गिर जाती है, तब भी वह नहीं रुकता और करीब पांच बार और फावड़े से हमला करता है। हमले के दौरान आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव के लिए दौड़ते हैं और किसी तरह महिला को बचाते हैं। गंभीर चोटों के कारण महिला मौके पर ही बेहोश हो गई थी।

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान बबली के रूप में हुई है, जो उपरालसी गांव का ही निवासी है। महिला की पहचान सुरक्षा कारणों से उजागर नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे गांव में चल रहा पुराना विवाद कारण बना।

ग्रेटर नोएडा की सहायक पुलिस आयुक्त प्रशाली गंगवार ने बताया कि जिस स्थान पर घटना हुई, वहां गांव के प्रधान द्वारा खड़ंजा (सड़क निर्माण) का कार्य कराया जा रहा था। इस काम को लेकर दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन बुजुर्ग महिला वहां से गुजर रही थीं, उसी दौरान आरोपी अन्य ग्रामीणों के साथ सड़क निर्माण कार्य देख रहा था। कहासुनी के बाद आरोपी ने अचानक फावड़ा उठाया और महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना एक बार फिर गांवों में आपसी विवादों के हिंसक रूप लेने और बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें