Greater Noida Accident: सड़क किनारे बैठे पेंटर को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Greater Noida Accident: सड़क किनारे बैठे पेंटर को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

ग्रेटर नोएडा के बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क किनारे बैठे एक पेंटर की कार की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की तबीयत अचानक बिगड़ने पर वह आराम करने के लिए सड़क किनारे बैठा था। इसी दौरान पीछे की ओर आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक संजय कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का रहने वाला था और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वह घरों में रंगाई-पुताई का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

मृतक की पत्नी गीता ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को संजय सेक्टर स्वर्ण नगरी में काम खत्म करने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। एक राहगीर ने उनकी हालत देखकर उन्हें ऐच्छर गांव के गेट नंबर-4 के पास सड़क किनारे बैठा दिया ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।

इसी दौरान एक कार चालक वाहन को पीछे करते समय नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बैठे संजय को टक्कर मार दी। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीटा-दो कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img