
Bankipur By-Election: नितिन नवीन बोले- बांकीपुर की जनता ने हमेशा प्यार दिया, अब नीरज सिन्हा को भी आशीर्वाद दें
पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के समर्थन में जनता से वोट और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने हमेशा उन्हें प्यार, स्नेह और विश्वास दिया है और अब वही समर्थन भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को भी मिलना चाहिए।
नितिन नवीन ने कहा कि उन्हें बांकीपुर की जनता की सेवा करने का अवसर मिला और इस दौरान क्षेत्र में सड़क, बिजली सहित कई विकास कार्य कराए गए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने हमेशा विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि अब भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीरज सिन्हा को बांकीपुर की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जिस तरह जनता ने उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया, उसी तरह नीरज सिन्हा को भी भरपूर समर्थन मिलेगा।
भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जा रही है और उपचुनाव में भी जनता का विश्वास भाजपा के साथ रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की।





