उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बंद कमरे में मिला जारचा थाने के दरोगा का शव, हृदय गति रुकने की आशंका

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बंद कमरे में मिला जारचा थाने के दरोगा का शव, हृदय गति रुकने की आशंका

ग्रेटर नोएडा में जारचा थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर संजय यादव का शव उनके कमरे में मिला है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिवार को भी इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार संजय यादव रात में गश्त करने के बाद सुबह लगभग 4 बजे अपने कमरे में सोने चले गए थे। रविवार सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली बैठक में जब वे उपस्थित नहीं हुए, तो सहकर्मियों ने उन्हें फोन किया। कई प्रयासों के बावजूद उन्होंने किसी तरह का जवाब नहीं दिया। इसके बाद थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी उनके आवास पहुंचे। जब दरवाजा खटखटाने पर भी खुला नहीं, तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर संजय यादव अपने बिस्तर पर बेहोश पाए गए और उनकी सांसें चल नहीं रही थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। संजय यादव की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। संजय यादव वर्ष 1990 में पुलिस सेवा में शामिल हुए थे और अगस्त 2025 से जारचा थाने में तैनात थे। उनकी सेवानिवृत्ति में केवल तीन वर्ष बाकी थे। वह मूल रूप से संभल जिले के निवासी थे और उनके परिवार में दो बेटे हैं।

पुलिस ने मामले में फिलहाल कोई संदिग्ध परिस्थितियों का संकेत नहीं दिया है और प्रारंभिक रिपोर्ट में मृत्यु को प्राकृतिक कारणों से जोड़ा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण का स्पष्ट विवरण सामने आएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button