Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

G7 Summit: मेलोनी से मुलाकात में छाया ‘Melodi’ का जादू, PM मोदी बोले- इंस्टाग्राम पर हैं सबसे फेमस

G7 Summit, PM Modi, Giorgia Meloni, Melodi Trend,

G7 Summit: मेलोनी से मुलाकात में छाया ‘Melodi’ का जादू, PM मोदी बोले- इंस्टाग्राम पर हैं सबसे फेमस

फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के बीच दोनों नेताओं के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

समिट के दौरान पारंपरिक ग्रुप फोटो सेशन में जब दोनों नेता आमने-सामने आए तो जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा, “आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा।” इस दौरान सोशल मीडिया पर लोकप्रिय ‘Melodi’ ट्रेंड का भी जिक्र हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए इंस्टाग्राम पर दोनों की लोकप्रियता का उल्लेख किया, जिस पर मेलोनी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं।” दोनों नेताओं के बीच हुई यह बातचीत तेजी से वायरल हो गई।

दरअसल, ‘Melodi’ शब्द प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी के नामों को मिलाकर बनाया गया है, जो पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय ट्रेंड बन चुका है। इसकी शुरुआत वर्ष 2023 में दुबई में आयोजित COP28 सम्मेलन के दौरान हुई थी, जब मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए कैप्शन लिखा था, “Good friends at COP28 #Melodi।”

यह पोस्ट देखते ही देखते दुनियाभर में वायरल हो गई और ‘Melodi’ सोशल मीडिया का चर्चित हैशटैग बन गया। तब से लेकर हर बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान यह ट्रेंड फिर चर्चा में आ जाता है।

हाल ही में इटली की राजधानी रोम की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को भारतीय लोकप्रिय ‘Melody’ टॉफी भी भेंट की थी। इस दौरान मेलोनी ने हंसते हुए कहा था, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक शानदार गिफ्ट लेकर आए हैं… बहुत अच्छी टॉफी।”

उस मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो को पोस्ट किए जाने के कुछ घंटों के भीतर ही करोड़ों बार देखा गया और लाखों लोगों ने इसे पसंद किया।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें