Noida electricity: ओटीएस योजना से जिले के 250 से अधिक बकायेदारों को राहत, विद्युत निगम को मिला 30 करोड़ का राजस्व

Noida electricity: ओटीएस योजना से जिले के 250 से अधिक बकायेदारों को राहत, विद्युत निगम को मिला 30 करोड़ का राजस्व

नोएडा जिले में विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना यानी ओटीएस के दूसरे चरण के तहत रविवार को बड़े पैमाने पर शिविरों का आयोजन किया गया। जिले के 24 से अधिक स्थानों पर लगाए गए इन शिविरों में 250 से ज्यादा बकायेदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। ओटीएस योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को बकाया बिलों के निस्तारण का अवसर मिला, वहीं विभाग को भी उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ।

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रितेश आनंद ने बताया कि रविवार को दादरी, ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र में आठ-आठ स्थानों पर शिविर लगाए गए। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के लाभ, नियम और प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने दादरी क्षेत्र के कूड़ी-खेड़ा, धूममानिकपुर और प्यावली गांवों में लगाए गए शिविरों का निरीक्षण भी किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारी के अनुसार, रविवार को हुए पंजीकरण के जरिए विद्युत निगम को करीब 30 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसमें बिजली चोरी के मामलों में संलिप्त 22 लोगों द्वारा किया गया पंजीकरण भी शामिल है, जिनसे लगभग 5 करोड़ रुपये का राजस्व जमा हुआ। विभाग का मानना है कि ओटीएस योजना से न केवल बकायेदारों को राहत मिल रही है, बल्कि लंबे समय से लंबित राजस्व की वसूली भी तेजी से हो रही है।

उल्लेखनीय है कि जिले में इस समय 48 हजार से अधिक बकायेदार उपभोक्ता हैं। इनमें से अब तक करीब 16 हजार उपभोक्ता ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण करा चुके हैं। इन पंजीकरणों के माध्यम से विद्युत निगम को कुल 37 करोड़ रुपये का राजस्व पहले ही प्राप्त हो चुका है। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाएं, जिससे बकाया राशि का समाधान हो सके और उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ भी कम पड़े।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img