Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Turkman Gate: तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा, पथराव में पुलिसकर्मी घायल, पांच हिरासत में

Turkman Gate news,Encroachment removal violence,

Turkman Gate: तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा, पथराव में पुलिसकर्मी घायल, पांच हिरासत में

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान के पास स्थित तुर्कमान गेट इलाके में आधी रात के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस और एमसीडी कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों पर की जा रही इस कार्रवाई के दौरान अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

इस झड़प में कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अतिरिक्त बल की तैनाती के चलते स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

आज सुबह से ही तुर्कमान गेट और रामलीला मैदान के आसपास भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखने को मिली। दिल्ली पुलिस ने पूरे क्षेत्र में व्यापक बैरिकेडिंग की है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को भी कई अहम बिंदुओं पर तैनात किया गया है ताकि हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहें।

पुलिस ने रात में हुए पथराव के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हिंसा की साजिश पहले से रची गई थी या मौके पर हालात बिगड़े।

इस पूरे मामले पर सेंट्रल जॉइंट सीपी मधुर वर्मा ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अतिक्रमण हटाने से पहले कई स्तरों पर प्रयास किए थे। उन्होंने बताया कि शांति समिति, नागरिक सुरक्षा समिति और मस्जिद के मौलवियों के साथ नियमित बैठकें की गई थीं और सभी को स्पष्ट रूप से समझाया गया था कि यह अतिक्रमण हटाने की एक वैध और कानूनी प्रक्रिया है। यह भी कहा गया था कि इस कार्रवाई को किसी भी तरह का सांप्रदायिक या अन्य रंग न दिया जाए।

मधुर वर्मा ने कहा कि इसके बावजूद कुछ उपद्रवी तत्व मौके पर पहुंचे और हालात बिगाड़ने की कोशिश की। यह उपद्रवी पहले से योजना बनाकर आए थे या नहीं, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और दिल्ली पुलिस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट का स्पेशल स्टाफ पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें