उत्तर प्रदेश : हापुड़ में फैक्ट्री के कमरे में मजदूर का शव फांसी पर लटा मिला

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी चौकी अंतर्गत जिंदल नगर की एक निजी फैक्ट्री में बने आवास के कमरे में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई, जब बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले 28 वर्षीय मजदूर मंदन कुमार अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। साथी मजदूरों ने जब दरवाजा खोला तो मंजर देखकर उनके होश उड़ गए।

मृतक मंदन कुमार गांव नौरंगपुरी जिला वैशाली, बिहार पिछले दो साल से जिंदल नगर की इस फैक्ट्री में काम कर रहा था। वह अपने एक साथी के साथ कमरे में रहता था। रविवार रात को उसका रूममेट नाइट ड्यूटी पर था, इसलिए कमरे में मंदन अकेला ही था। सोमवार सुबह जब साथी ड्यूटी से लौटकर आए तो उन्होंने देखा कि मंदन का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह, चौकी इंचार्ज महंतराज यादव और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मंदन कुमार का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल, चैट हिस्ट्री और आखिरी लोकेशन खंगाल रही है।

कोतवाली प्रभारी श्यौपाल सिंह ने बताया, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक अकेला था। फिर भी हम पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी, डिप्रेशन समेत अनेक बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सटीक कारण पता चल जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img