उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 75 वर्षीय बर्तन व्यापारी ने की आत्महत्या, 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के कसेरठ बाजार में एक 75 वर्षीय बर्तन व्यापारी वेदप्रकाश अग्रवाल ने जहर खाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे अंकुर अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सुसाइड नोट में आरोपियों पर प्रॉपर्टी विवाद को लेकर लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न और झूठे मुकदमों की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।

मृतक के बेटे अंकुर अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रॉपर्टी और पैसे के लेन-देन को लेकर महीनों से परिवार को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। वे बारी-बारी से या कभी एक साथ दुकान-घर पर धमकियां देते, झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देते। यहां तक कि जीएसटी और आयकर विभागों में फर्जी शिकायतें भी कीं, जिससे व्यवसाय को भारी नुकसान हुआ।

पुलिस ने अंकुर की तहरीर पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img