Delhi Crime: दिल्ली रेलवे पुलिस ने किया चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली रेलवे पुलिस ने किया चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओं समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरती, सूरज, निम्मी और डॉक्टर प्रिया के रूप में हुई है। मामला जनवरी माह का है, जब पुलिस ने 4 साल की एक बच्ची के अपहरण की शिकायत दर्ज की थी। सीसीटीवी फुटेज में आरती नाम की महिला को बच्चे को अपने साथ ले जाते हुए देखा गया था। जांच में पता चला कि आरती ने बच्चे को बदरपुर इलाके में ऑटो से पहुंचाया था।

गैंग भीड़भाड़ वाले इलाकों से बच्चे चुराता था। डॉ. प्रिया, जो एक फर्जी IVF क्लीनिक चलाती थी, संतानहीन दंपतियों से संपर्क कर बच्चा बेचती थी। निम्मी, जो फर्जी वकील थी, जाली गोद लेने के दस्तावेज तैयार करती थी। सूरज, जो गैंग का मुख्य सौदागर था, दंपतियों से पैसों की डील करता था। आरती का काम बच्चों को चुराना था। गैंग 35 हजार से 2 लाख रुपये में बच्चों को बेचता था।

पुलिस ने 700 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की पहचान के लिए फोन ट्रैकिंग डेटा का उपयोग किया। संदिग्ध को रेलवे स्टेशन के मेन गेट से ऑटो में चढ़ते हुए देखा गया। ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बदरपुर में जांच की गई और पुलिस टीम ने फरीदाबाद में छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ने बताया कि यह गिरोह बच्चों की तस्करी को वैध दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर केवल 10वीं पास था और गैंग के लिए काम करता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img