Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में आईआरएस अफसर अरेस्ट

नोएडा में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में आईआरएस अफसर सौरभ मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
नोएडा में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में आईआरएस अफसर सौरभ मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में आईआरएस अफसर सौरभ मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को सौरभ के फ्लैट में शिल्पा गौतम (37) का शव फंदे से लटका मिला था। शिल्पा, भेल में डिप्टी मैनेजर HR थीं। दोनों की मुलाकात 3 साल पहले एक डेटिंग एप से हुई थी, तभी से दोनों रिलेशन में थे। शिल्पा के पिता ने सौरभ पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। सेक्टर-39 थाने में FIR दर्ज करवाई। शनिवार शाम सौरभ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सेक्टर-39 के थाना प्रभारी ने बताया- सौरभ 2016 बैच के IRS अफसर हैं। वह दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। सौरभ मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर में नशवारा के रहने वाले हैं। उसका भाई भी आईएएस है। सौरभ का सेक्टर-100 के लोट्स बुलेवर्ड सोसाइटी में फ्लैट है। शनिवार शाम 4 बजे उस फ्लैट में एक युवती के सुसाइड की खबर मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शिल्पा गौतम नाम की युवती फंदे पर लटकी थी। शुरुआती पूछताछ में सौरभ ने बताया कि उसकी महिला मित्र ने दूसरे कमरे में खुद को बंद करके फांसी लगाई। सोसाइटी की सिक्योरिटी ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।शिल्पा के पिता ने आरोप लगाया कि सौरभ ने बेटी से शादी का वादा किया था। जब बेटी ने उससे शादी करने के लिए कहा तो उसे मारकर लटका दिया। सौरभ अक्सर शिल्पा के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करता था।

शिल्पा के एक दोस्त के जरिए मिली सूचना पर उनको जानकारी हुई कि शिल्पा सौरभ के फ्लैट में मरी पड़ी है। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में पिता के आरोप पर सौरभ मीणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

3 साल पहले युवती का हुआ था तलाक
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा गौतम की शादी हो चुकी थी। 2021 में उसने पति से तलाक ले लिया था, तभी से वह सौरभ के संपर्क में आई थीं। शादी की बात को लेकर ही वह सौरभ के फ्लैट में गई थीं। वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। फिर वह दूसरे कमरे में चली गईं। काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो सौरभ ने सिक्योरिटी को फोन किया। सिक्योरिटी वालों ने पुलिस को फोन किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *