राज्यउत्तर प्रदेशधर्मराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गोवर्धन पूजा और भैया दूज का पर्व, गोवर्धन पूजा आज और भैया दूज कल

Hapur News : जिले में गोवर्धन पूजा आज यानि बुधवार को और भैया दूज का पर्व बृहस्पतिवार (गुरुवार) को मनाया जाएगा। दिवाली के अगले दिन अमावस्या होने के कारण गोवर्धन पर्व मंगलवार को नहीं मनाया गया।

गोवर्धन पूजा का महत्व

ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि इस बार दिवाली के अगले दिन अमावस्या होने के कारण गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर को रात्रि 8:16 बजे तक प्रतिपदा तिथि में गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाना शुभ रहेगा। इस दिन श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा, दर्शन, राधा कुंड स्नान, दीपदान, पूजा अर्चना, अभिषेक करने से भक्ति वर्धन होता है।

गौ माता की सेवा का महत्व

घर में भारतीय देसी गाय के गोबर से श्री गिरिराज का स्वरूप बनाकर उनका पूजा अर्चना करना चाहिए। गोवर्धन का एक अर्थ गौ संवर्धन भी है, इसलिए इस दिन गौ माता की सेवा पूजा अर्चना भी अवश्य करनी चाहिए।

भैया दूज का महत्व

अगले दिन 23 अक्तूबर को भैया दूज पर्व मनाया जाएगा। 23 अक्तूबर रात्रि 10:26 बजे तक द्वितीया तिथि रहेगी। इसमें यम की प्रसन्नता के लिए यमुना के किनारे दीपदान का महत्व है। शाम के समय यमुना स्नान या दीपदान की दृष्टि से शुभ है।

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त

22 अक्तूबर 2025
सुबह 06:23 बजे से 09:13 बजे तक
शाम 06:59 बजे से रात्रि 08:55 बजे तक

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players