राज्यउत्तर प्रदेशधर्मराज्य

उत्तर प्रदेश : गोवर्धन पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन, ब्रज में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा महोत्सव

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के गोवर्धनब्रजमंडल में गोवर्धन पूजा महोत्सव बड़े ही उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। दीपावली के अगले दिन होने वाली इस पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अहंकार को तोड़कर गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू करवाने की लीला से जुड़ा है।

द्वारिकाधीश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

आज के दिन, द्वारिकाधीश मंदिर में विशेष रूप से पूजा-अर्चना की गई, जहां भक्तों ने गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पारंपरिक पूजा की। वहीं, गोवर्धन स्थित जतीपुरा मुखारविंद और केशरिया मंडान में भी गोवर्धन पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

पूजा का विशेष आयोजन

पूजा का विशेष आयोजन इंद्रपूजा स्थल पर भी किया गया, जहां भगवान गिरिराज का अभिषेक और पूजन किया गया। मान्यता है कि इस विशेष दिन पर भगवान का अभिषेक-पूजन करने से भक्तों को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी

सुबह से ही विभिन्न मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने गोवर्धन महाराज का पूजन कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की और पुण्य कमाया। समूचा ब्रज क्षेत्र “गिरिराज धरण की जय” के जयकारों से गूंज उठा।

Related Articles

Back to top button