Rajasthan school collapse: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से दिल दहला देने वाला हादसा, छह बच्चों की मौत, दर्जनों घायल

Rajasthan school collapse: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से दिल दहला देने वाला हादसा, छह बच्चों की मौत, दर्जनों घायल

राजस्थान के झालावाड़ जिले में आज सुबह एक सरकारी स्कूल की छत गिरने की दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। मनोहरथाना क्षेत्र के पिपलोदी गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में हुए इस हादसे में अब तक छह बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। मलबे में अभी भी 40 से अधिक बच्चों के दबे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

यह हादसा सुबह करीब 8 बजे उस समय हुआ, जब बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल भवन की छत अचानक भरभरा कर गिर गई और पूरा परिसर चीख-पुकार से गूंज उठा। हादसे के समय स्कूल में लगभग 70 बच्चे मौजूद थे। स्थानीय लोगों और विद्यालय स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, जिसके बाद पुलिस, प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य तेज कर दिया गया।

झालावाड़ के एसपी अमित कुमार बुदानिया ने बताया कि जिला कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मौके पर जेसीबी, एंबुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती कर दी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img