Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

New Delhi : “36,684 वीरों की शहादत, हर वर्दी एक व्रत, पुलिस स्मृति दिवस पर बोले आईबी निदेशक तपन डेका

New Delhi (मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स) : देश के लिए कर्तव्यपथ पर अडिग, हजारों पुलिसकर्मी हर वर्ष अपनी जान न्योछावर कर देते हैं — और यही भावना आज भी भारतीय पुलिस बल की पहचान है। पुलिस स्मृति दिवस पर इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका ने जब यह आंकड़ा साझा किया कि स्वतंत्रता के बाद से अब तक 36,684 पुलिसकर्मी देश सेवा में शहीद हुए हैं, तो यह सिर्फ एक संख्या नहीं रही — यह उस वर्दी के पीछे की अनकही कहानी बन गई।

तपन डेका ने कहा कि यह बलिदान भारत की आंतरिक सुरक्षा की रीढ़ है। “हमारे पुलिसकर्मी सीमाओं से लेकर समाज के हर कोने तक, हर दिन जनता की सुरक्षा के लिए खतरे से जूझते हैं। उनका त्याग और साहस हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि समय के साथ अपराध की प्रकृति बदली है — अब खतरे साइबर दुनिया और वैचारिक संघर्षों से भी हैं। ऐसे में, पुलिस बल को नई तकनीकों, खुफिया सहयोग और आधुनिक प्रशिक्षण से सशक्त बनाना समय की मांग है।

डक्का ने कहा, “यह दिन केवल स्मरण का नहीं, बल्कि संकल्प का है — कि हर शहादत व्यर्थ न जाए। हर पुलिसकर्मी का साहस, हर परिवार का धैर्य, हमारे राष्ट्रीय चरित्र की बुनियाद है।”

राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में आयोजित समारोह में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा बलों के प्रतिनिधि और शहीद परिवारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

मिताली चंदोला

संबंधित खबरें