Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

मथुरा में ‘अक्षत महोत्सव’: धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा से पहले लाखों लोगों को निमंत्रण देने की तैयारी, 15 अक्टूबर को होगा अक्षत महोत्सव का आयोजन

Mathura News (सौरभ) : मथुरा में आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भव्य “सनातन एकता पदयात्रा” की तैयारियां चरम पर हैं। इस विशाल धार्मिक आयोजन को ‘श्री बागेश्वर बालाजी श्री बांके बिहारी मिलन’ नाम दिया गया है, जिसमें दिल्ली से वृंदावन तक लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

पदयात्रा से पूर्व अक्षत महोत्सव का आयोजन

पदयात्रा से पूर्व ‘अक्षत महोत्सव’ का आयोजन इस विशाल पदयात्रा को जन-जन तक पहुँचाने और व्यापक जनसमर्थन जुटाने के लिए एक विशेष ‘अक्षत महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 15 अक्टूबर को मथुरा के गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्वयं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज उपस्थित रहेंगे।

महोत्सव का मुख्य उद्देश्य

महोत्सव का मुख्य उद्देश्य नवंबर में निकलने वाली ‘सनातन एकता पदयात्रा’ के लिए लोगों को व्यापक स्तर पर निमंत्रण देना है। कार्यक्रम के दौरान, महाराज श्री द्वारा अभिमंत्रित किए गए ‘अक्षत’ (पीले चावल) को गाँव-गाँव तक पहुँचाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

सामाजिक समरसता और हिन्दू राष्ट्र का मुद्दा

कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभा रहे रोहित रिछारिया ने बताया कि अक्षत वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हज़ारों लोग मथुरा आ रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह आयोजन केवल निमंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि इस दौरान सामाजिक समरसता, मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि और हिंदू राष्ट्र के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें