Delhi Crime: गाजियाबाद के हिस्ट्रीशीटर को दिल्ली पुलिस ने गांजा तस्करी में दबोचा

Delhi Crime: गाजियाबाद के हिस्ट्रीशीटर को दिल्ली पुलिस ने गांजा तस्करी में दबोचा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने गाजियाबाद के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक उर्फ सागर को नंद नगरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 23 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद किया। डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोका गया, जिसके बैग की तलाशी में बड़ी मात्रा में गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का रहने वाला है।

जांच में सामने आया कि अभिषेक इंदिरापुरम थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट समेत 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img