उत्तर प्रदेश, नोएडा: नियमों की उड़ रहीं धज्जियां, RMC प्लांट से बढ़ा प्रदूषण

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जेपी विशटाउन के सेक्टर 133 स्थित किंग्सटन पार्क सोसाइटी के ठीक सामने रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे उड़ती धूल व ध्वनि प्रदूषण ऐसे में निवासियों को ध्वनि प्रदूषण के साथ ही वायु प्रदूषण से परेशान होना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है शासन-प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में प्लांट शुरू हो जाएगा और समस्या बढ़ जाएगी। बिल्डर ने एक तरफ की रोड ब्लॉक कर दी है। इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।

किंग्सटन पार्क सोसाइटी के निवासियों ने आरएमसी प्लांट के विरोध में प्रदर्शन किया। निवासियों ने बताया कि दिसंबर 2024 में बिल्डर ने यह प्लांट लगाने का काम शुरू किया था और कुछ दिन प्लांट चला भी था। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि एनओसी लिए बिना आरएमसी प्लांट, डीजी सेट का संचालन और निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी करने के बाद 12 लाख का जुर्माना लगाया था। निवासियों ने बताया कि एक सप्ताह पहले फिर यहां पर प्लांट का बचा हुआ निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह निर्माण कार्य 24 घंटे चल रहा है इस वजह से लोगों को ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण से परेशान होना पड़ रहा है, लोग बीमार हो रहे हैं। विनीत सराओगी ने बताया कि यहां पर यूपीपीसीबी के नियमों की पूरी तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस संबंध में हमने पीएमओ कार्यालय, सीएम पोर्टल, डीएम, नोएडा प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन और यूपीपीसीबी से शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हम डेढ़ साल पहले ही सोसाइटी में आए हैं, लेकिन हमें सांस की समस्या होने लगी है। स्वाती झा ने बताया कि प्रदूषण की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 2000 से अधिक लोग रह रहे हैं। सोसाइटी के बाहर की रोड टू वे वन वे कर दिया है। यहां पर स्कूल की बस भी आती हैं और अन्य गाड़ियां भी निकलती हैं ऐसे में दुर्घटनाएं हो सकती हैं। ओवरलोडेड वाहन भी निकल रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img