Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Sewer Line Accident: सोनिया विहार में सीवर लाइन निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत

Sonia Vihar sewer line accident, Delhi construction worker death,

Sewer Line Accident: सोनिया विहार में सीवर लाइन निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर–पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में सीवर लाइन निर्माण के दौरान एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गहरे गड्ढे में काम कर रहे एक मजदूर की मिट्टी धंसने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अफजल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए ठेकेदार और संबंधित विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सोनिया विहार के तीसरे पुस्ते पर हुआ, जहां पिछले कुछ दिनों से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मजदूर अफजल गहरे गड्ढे में उतरकर काम कर रहा था। उसी दौरान अचानक गड्ढे की मिट्टी धंसने लगी और देखते ही देखते भारी मात्रा में मिट्टी उसके ऊपर आ गिरी।

मिट्टी के नीचे दबने के कारण अफजल बाहर नहीं निकल सका और कुछ ही पलों में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन निर्माण के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे। गड्ढे के किनारों को मजबूत करने के लिए कोई सहारा या सुरक्षा ढांचा नहीं लगाया गया था। इसके अलावा मजदूरों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट या अन्य सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए गए थे। लोगों का कहना है कि अगर काम के दौरान उचित सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो शायद इस हादसे को टाला जा सकता था।

बताया जा रहा है कि इस काम की जिम्मेदारी मुख्य ठेकेदार अजब सिंह के पास थी, जबकि इसे पेटी कॉन्ट्रैक्ट के जरिए जाहिद नाम के व्यक्ति को दिया गया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि काम को जल्दबाजी में कराया जा रहा था और सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

पुलिस ने यह भी बताया कि ठेकेदारी व्यवस्था और संबंधित विभाग की भूमिका की जांच की जा रही है। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें