Kadkardooma Health Camp: कड़कड़डूमा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष हेल्थ कैंप आयोजित

Kadkardooma Health Camp: कड़कड़डूमा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष हेल्थ कैंप आयोजित

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कड़कड़डूमा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक विशेष हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि देशभर में एक लाख से अधिक हेल्थ कैंप्स आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चलाए जा रहे हैं। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बच्चों की देखभाल पर जोर देना है। कैंप में गुरु तेग बहादुर अस्पताल और आरोग्य हेडगवार संस्थान अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया। महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग परामर्श एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। महिला रोग विशेषज्ञों ने नारी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान और नि:शुल्क उपचार परामर्श भी दिया।

आयुष्मान मंदिर की इंचार्ज डॉ. भारती गुप्ता ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” की भावना को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड) और प्रधानमंत्री कार्ड बनाकर अधिक से अधिक लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। लोगों को रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित कई जांचें मुफ्त कराई गईं। इसके अलावा पोषण, स्वच्छता और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां भी साझा की गईं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कैंप लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाने का बड़ा माध्यम बन रहे हैं।

>>>>>>>>>>>>>

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img