Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के खादर क्षेत्र में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने से बढ़ा गंगा का जलस्तर

Hapur News : उत्तराखंड में बादल फटने के बाद बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने से हापुड़ के गढ़ खादर क्षेत्र में तीसरी बार बाढ़ आने का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ नियंत्रण आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम को बिजनौर बैराज से 1.18 लाख क्यूसिक पानी गंगा में छोड़ा गया है, जिसके कारण गढ़ ब्रजघाट गंगा में जलस्तर बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पशुओं के चारे का संकट गहराया

निचले जंगल में जलभराव होने से फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे पशुओं के चारे का संकट और गहराता जा रहा है। चक लठीरा के प्रधान निरंजन सिंह राणा ने बताया कि खादर क्षेत्र के गांवों में तीसरी बार बाढ़ आने का डर सता रहा है।

गंगा का जलस्तर बढ़ा

केंद्रीय जल आयोग के गेज अधिकारी आबाद आलम ने बताया कि उत्तराखंड में बादल फटने के कारण गढ़ ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सात सेंटीमीटर की वृद्धि होने से गुरुवार की देर शाम गंगा का जलस्तर बढ़कर 198.60 मीटर के निशान पर पहुंच चुका है।

प्रशासन अलर्ट पर

एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को चौकसी बरतने की हिदायत दी जा रही है। प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें