Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Cultural Street Event: पूर्वी दिल्ली में सांस्कृतिक राहगीरी कार्यक्रम में भारी भीड़

East Delhi cultural event, IP Extension Raahgiri

Cultural Street Event: पूर्वी दिल्ली में सांस्कृतिक राहगीरी कार्यक्रम में भारी भीड़

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन इलाके में आयोजित सांस्कृतिक राहगीरी कार्यक्रम में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और संगीत, नृत्य, योग तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस कार्यक्रम का पूरा लाभ उठा रहे थे।

स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने हाथों ताली बजाकर सराहा। बच्चों के लिए खेल और कला गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और ऊर्जा दिखाई दे रही थी। युवाओं ने फिटनेस और खेल संबंधी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी दिखाई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और सामाजिक मेलजोल के लिए प्रेरित करना बताया गया।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल मनोरंजन मिलता है बल्कि समाज के अलग-अलग वर्गों को एक साथ जुड़ने का अवसर भी मिलता है। राहगीरी के दौरान सड़क को आम वाहनों के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया था, जिससे लोग सुरक्षित तरीके से सभी गतिविधियों का आनंद ले सके।

आयोजकों ने बताया कि सांस्कृतिक राहगीरी का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को लोगों के लिए जीवंत बनाना और कला-संस्कृति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

राहगीरी कार्यक्रम देर सुबह तक चला और बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को आने वाले वर्षों में और भी बड़े स्तर पर आयोजित करने की उम्मीद जताई।

 

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें